बीकानेर। गंगाशहर-सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर सरजूदास महाराज द्वारा 84 कोस ब्रजधाम की पदयात्रा शनिवार से प्रारंभ की है। राष्ट्रीय संत सरजूदास जी महाराज ने बताया कि मथुरा विश्राम घाट पर विधि विधान गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने एवं सनातन संस्कृति निरन्तर ऊर्जावान बने के संकल्प के साथ पदयात्रा प्रारंभ की गई। श्री यमुना महारानी जी के पूजन-अर्चन एवं संत-महात्माओं के पावन सान्निध्य में शुरू हुई 84 कोस ब्रजधाम यात्रा में 25 से अधिक संत-महात्मा व श्रद्धालु शामिल हैं। सरजूदास महाराज ने कहा कि लगभग 300 किमी इस धर्मयात्रा आगामी 10 दिनों तक ब्रजभूमि की पावन रज में संचालित होगी तथा गौ-संरक्षण, सनातन संस्कृति और धर्म जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। इस अवसर पर पूज्य महंत दीनबंधुदास महाराज (दिल्ली), रघुवीरदास महाराज, रामकुमारदास महाराज, विजयदास त्यागी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य रहा।



























