जयपुर। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने रविवार को बीकानेर, नागौर और उदयपुर नगर के स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।
इस दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती अलका मूंधड़ा, हीरेन कौशिक तथा राजेंद्र सिंह शेखावत सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
जोशी ने बीकानेर के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी तथा बीकानेर की स्थापना से जुड़े तथ्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राव बीकाजी द्वारा संवत 1545 में बीकानेर की स्थापना की गई। तब से बीकानेर का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दो दिन पतंगबाजी होती है तथा शहरवासी खिचड़ा पकाते हैं। उन्होंने बीकानेर की समृद्ध परम्पराओं, रीति-रिवाजों और समृद्ध कलाओं के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा तीनों शहरों से संबंधित फोल्डर का विमोचन किया गया जिनमें बीकानेर सहित नागौर और उदयपुर के महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी संकलित की गई है। जोशी ने श्रीमती ठाकुर और श्रीमती दियाकुमारी सहित सभी का मुंह मीठा करवाकर नगर स्थापना दिवस की बधाई दी।



























