बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड संख्या 73 में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वार्ड 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोनगिरी कुआं स्थित दुर्गा आभूषण के सामने किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में उतरी है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने उन्हें जो विश्वास और समर्थन दिया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने वार्ड के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से एकजुट होकर चुनाव अभियान को मजबूत करने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।



























