बीकानेर। नाल रोड स्थित कुलदेवी डेहरु माता मंदिर बीकानेर में चैत्र नवरात्रा की अष्टमी को सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन हुआ।
समिति के अध्यक्ष पवन पुरोहित ने बताया कि सुप्रसिद्ध गायकार सावरमल रंगा ( संस्कार चैनल के कलाकार ) मनोज कुमार रंगा, मुकेश पुरोहित ,धीरज पुरोहित, किशन जी माली, शरीफ अली,शिव कुमार आचार्य के सानिध्य में भव्य जागरण का आयोजन हुआ ,जिसमें आस पास के गांवों कोलायत, कावनी , हदा , गिराजसर, गड़ियाला से भक्त सैकड़ों की संख्या में पधारे, संतो के द्वारा महाआरती की शुरुआत की गई, मंदिर प्रांगण में कलाकारों द्वारा भव्य भजनों को सुनकर सभी भक्त आनंदित हुए, महिलाएं भी माता के जागरण में पधारी, जिसमें समिति के वरिष्ठ सदस्य रामरतन जी पुरोहित, समन्वयक भंवर पुरोहित,संयोजक जेठाराम जी पुरोहित,अध्यक्ष एड पवन पुरोहित,सतीश पुरोहित,सुनील जी पुरोहित,श्याम जी पुरोहित ,सभी सदस्य उपस्थित रहे।



























