बीकानेर। भैंरू कुटिया बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन माघ अमावस्या रविवार दिनांक 18 जनवरी 2026 को स्थानीय किराडूओं की बगीची, इक्कीसिया गणेश जी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत विलासनाथ महाराज, विशिष्ट अतिथि डॉ अखिलानंद पाठक, पत्रकार अरविन्द व्यास, कार्यक्रम अध्यक्ष कन्हैयालाल जोशी रहे।
बस्ती प्रमुख रामकुमार पुरोहित ने बताया कि सम्मेलन में संघ के द्वारा प्रतिपादित पंच परिवर्तन के महत्वपूर्ण पांचों विषयों पर विद्वानों द्वारा व्याख्या की गई।
चैननाथ मठ के महंत विलासनाथ जी ने सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के बारे में विचार प्रकट किए।
संघ के पूर्व प्रचारक अखिलानंद जी ने संघ की नई राष्ट्रीय व्यवस्था में भूमिका के बारे में और इसके ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य की जानकारी दी।
ईटीवी के संभाग प्रभारी अरविन्द व्यास ने नागरिक कर्तव्यों के बारे में अपना उद्बोधन दिया।
डूंगर महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ रमेश पूरी ने राष्ट्र के सामने वर्तमान चुनौतियों के बारे में व्याख्यान दिया।
श्रीमती प्रेमलता सोनी, विभाग प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति ने कुटुंब प्रबोधन के बारे ने मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम की भूमिका बस्ती पालक बल्लभ जी ने प्रस्तुत की।
मंच पर शिवरतन जी दवे, रामरतन जी पुरोहित, अशोक जी ओझा आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे। बस्ती के लगभग 300 लोगों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।
मंच संचालन शिवशंकर छंगाणी ने किया।
समिति अध्यक्ष नवनीत पुरोहित एवं सचिव कमल आचार्य ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।




























