बीकानेर। पुष्करणा स्टेडियम में चल रहे पुष्करणा चैलेंज कप के चौथे दिन का पहला मैच बि जी सी यंग स्टार और आर एम सी के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन पूर्व मंत्री बुलाकी दास कल्ला,महेंद्र व्यास डॉ राहुल हर्ष, सुनील जी बोडा,महेश ओझा शिवानंद छंगाणी,पवन भादानी गुरु,अजय व्यास, दामोदर व्यास,पंडित सुरेंद्र ओझा जय मां,डॉ मनीष पुरोहित और परमानंद छंगाणी, हेमंत सर, मुन्ना बिस्सा आदि ने किया।पहले मैच में बी जी सी यंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।निर्धारित 16 ओवर में 190 रन 4 विकेट खोकर बनाए।इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आर एम सी 16 ओवर में 137 रन बना सकी। इस प्रकार बी जी सी यंग 53 रनों से विजयी रही।इस मैच में मैंन ऑफ द मैच शुभम जोशी को दिया गया। दूसरा मैच पुष्करणा यंग स्टार और आशापुरा इलेवन के बीच खेला गया ।आशापुरा इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की।जिसमे आशापुरा इलेवन ने 16 ओवर में 137 रन 9 विकेट खोकर बनाए।जवाब में पुष्करणा यंग स्टार ने 16 ओवर में 100 रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गई। इस प्रकार आशापुरा इलेवन 38 रनों से विजय रही। इस मैच में मैंन ऑफ द मैच रमेश व्यास रहा।बलदेव देराश्री ने सभी आभार प्रकट किया।




























