भरतपुर। इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भरतपुर में गिरिराज जी के दर्शन के लिए आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाल बाल बचे। दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी नाले में गिर गई। हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि घटना को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि भरतपुर से उत्तरप्रदेश के गोवर्द्धन जाते समय मुख्यमंत्री की गाड़ी का पहिया पुछरी में एक नाले में फंस गया जिससे उनकी गाड़ी असंतुलित होकर नाले में फिसल गई। इस दुर्घटना में मुख्यमंत्री बाल बाल बचे। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस दुर्घटना के बाद उनके काफिले के साथ चल रहे सुरक्षा अधिकारियों के साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया लेकिन मुख्यमंत्री को सकुशल देख सभी ने राहत की सांस ली। बताया गया कि बाद में श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उन्हें दूसरी गाड़ी से गोवर्धन के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पूरी तरह से सकुशल और सुरक्षित हैं।

























