बीकानेर। पुष्करणा स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच चित्तौड़ इलेवन ओर कोलायत इलेवन के बीच खेला गया।मैच का उद्घाटन महेंद्र चुरा, डॉ सुनील हर्ष स्टेलाइट अधीक्षक,नवरत्न व्यास परशुराम सेवा समिति अध्यक्ष,ब्रजेश्वर लाल व्यास, जे पी व्यास,गोविंद जोशी,अजय व्यास,घनश्याम व्यास,योगेश पुरोहित,पी एन जोशी, राजधानी एकता मंडल के जुगल छंगाणी, गोपीकिशन छंगाणी, महेंद्र व्यास आदि ने किया ।आज के पहले मैच में टॉस चित्तौड़ इलेवन ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।निर्धारित 16 ओवर में चित्तौड़ इलेवन ने 183 बनाए ।जिसका पीछा करते हुए कोलायत इलेवन ने 102 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई। इस प्रकार चित्तौड़ इलेवन ने 81 रनों जीत हासिल की। आज का मैंन ऑफ़ द मैच यश व्यास को दिया गया। दूसरा मैच सरदाशहर इलेवन ओर टीडेचा इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते सरदारशहर ने 16 ओवर में 106 रन बनाए जिसके जवाब में टीडेचा इलेवन ने 12 ओवर निर्धारित लक्ष्य 110 दो विकेट के नुकसान पर बना लिए। इस प्रकार टीडेचा इलेवन ने 8 विकेट से मैच जीता इस मैच में मैंन ऑफ द मैच धीरू बोहरा को दिया गया। बलदेव देराश्री ने सभी आभार प्रकट किया ।




























