

श्रीगंगानगर। बीमार चल रहे विधायक और करणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का बुधवार को निधन हो गया। कुन्नर के बेटे रूपेंद्र ने निधन की पुष्टि की है। लम्बे समय से बीमार चल रहे थे विधायक कुन्नर के दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। गुरुवार को विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। दिल्ली से पार्थिव शरीर लेकर बेटे रूपेंद्र सिंह कुन्नर पैतृक गांव 25 BB के लिए रवाना हो गए।
199 सीटों पर होगा मतदान
करणपुर से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद अब 199 सीट पर विधानसभा चुनाव होगा। 25 नवम्बर को 200 सीट पर ना होकर 199 सीट पर मतदान होगा। लगातार तीसरी बार ऐसा होगा जब सभी सीटों पर मतदान नहीं हो पाएगा। इससे पहले 2018 और 2013 में भी 199-199 सीट पर मतदान हुआ था। 2018 में रामगढ़ के बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह और 2013 में चूरू से बसपा प्रत्याशी जगदीश मेघवाल का निधन चुनाव से ठीक पहले हुआ था। जिसके चलते इन सीटों पर मतदान बाद में हुआ था।
कल उड़ी थी अफवाह
आपको गुरमीत सिंह कुंदर के निधन को लेकर एक बार अफवाह उड़ी थी हालांकि तब उनके पुत्र ने खबर को गलत बताते हुए इसका खंडन भी किया था।