बीकानेर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई मनरेगा व्यवस्था के विरोध में मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा की शुरुआत तीसरे दिन पदयात्रा से हुई।
इस पदयात्रा का नेतृत्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पीसीसी महासचिव डॉ. राजेन्द्र मूँड ने किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लूणकरणसर द्वारा आयोजित इस पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीणों से गुवाड़ में संवाद कर नई मनरेगा नीति , केंद्र – राज्य सरकार की विफलता को रखा गया।
बुधवार को यह जनसंवाद पदयात्रा लालेरा पट्टा से प्रारंभ होकर बालादेसर, रतनीसर, गुसाईणा की चौपाल में सैंकड़ों लोग पदयात्रा में शामिल रहे एवं जसवंतसर व असरासर गांवों की चौपाल में जनसंवाद किया। गांव-गांव आयोजित चौपालों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर, महिलाएं नौजवान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी,पीसीसी महासचिव डॉ. राजेन्द्र मूँड ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि यह महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के संकल्पना का साकार स्वरूप है लेकिन नई व्यवस्था में इसे अधिकार से हटाकर सरकार की इच्छा और प्राथमिकताओं पर छोड़ दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह बदलाव नीति और नीयत का बदलाव है, जिसका सीधा असर ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसान पर पड़ेगा। भाजपा सरकार आम जनता की आर्थिक रीढ़ मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तोड़ने का काम कर रही है ।
बीकानेर देहात कांग्रेस जिला महासचिव महीपाल सारस्वत ने कहा कि नए मनरेगा योजना ग्रामीण भारत के करोड़ों परिवारों की आर्थिक रीढ है मनरेगा योजना में बदलाव क्षेत्र में रोजगार की निरंतरता को तोड़ता है और इससे पलायन को बढ़ावा मिलने की पूरी आशंका है।
सारस्वत ने कहा मनरेगा से ‘महात्मा गांधी’ का नाम हटाना और विकेंद्रीकरण को कमजोर करना,
गांधीवादी विचारधारा और ग्राम स्वराज की भावना का खुला उल्लंघन है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।पंचायत राज के नए परिसीमन में महाजन पंचायत समिति का गठन नहीं करना जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ है । भाजपा सरकार किसान के किसान विरोधी मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे ।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय गोदारा ने कहा कि नई मनरेगा व्यवस्था ग्रामीण समाज की मूल संरचना के खिलाफ है। गांवों से रोजगार छीने जाने का सीधा असर सामाजिक संतुलन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी कानून के खिलाफ गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। आम जन के हर संघर्ष में कांग्रेस मजबूती से साथ निभाएगी
इस अवसर अर्जुनसर मंडल अध्यक्ष सीताराम मेघवाल, डेलाना मंडल अध्यक्ष आत्माराम पूनिया, महाजन मंडल अध्यक्ष शौकत अली, पूर्व वाईस चेयरमैन ख्यालीराम सुथार, संगठन महामंत्री मोहनलाल कुम्हार, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार मूँड़, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष स्वामी, प्रवक्ता बंशी हुड्डा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बुडीया, देहात कांग्रेस जिला सचिव रामप्रताप सियाग, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रघुवीर चौधरी, पूर्व सरपंच रफीक मलावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य आशिक हुसैन, युवा कांग्रेस पूर्व जिला महासचिव प्रभु गोदारा, मंशाराम गोदारा, किसान नेता तोलाराम गोदारा, मंडल महासचिव नरेंद्र कड़वासरा, पूर्णाराम गोदारा, आदूराम भाद, हरि गोदारा, सेवादल जिला उपाध्यक्ष ओम भादू, श्रवण मूंड, रामरख मुंड, भूराराम सारण, भूपराम डेलू, गौरीशंकर गोदारा, रामलाल सुथार, शिशपाल गोदारा, ओम सियाग, सावताराम मेघवाल, बलवंत मूँड, जसवीर गोदारा, जगदीश गोदारा, रतीराम गोदारा, हनुमान मूँड, राधेश्याम नाई, मनफूल सारण, रामकिशन गोदारा, शाहरुख खान, अली शेर, स्वरूप भादू, दुर्गाराम सारस्वा, धारुराम सारस्वा, पूर्णाराम मान, भगवानाराम सारस्वत, रणवीर भादू, लिच्छूराम मूंड, जगदीश गोदारा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजू बारायच, सुभाष गोदारा, विकास कुकणा, हरीश मूंड, पुष्पेंद्र चौधरी, सुनील जाखड़, मुश्ताक अली, मांगीलाल बिश्नोई, भगीरथ गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




























