

बीकानेर । श्रीराम कला मंदिर संस्थान की ओर से नगर सेठ लक्ष्मी नाथ मंदिर परिसर संतोषी माता मंदिर के पास रामलीला मैदान मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक हुआ। इस दौरान महिलाओं ने गरबा नृत्य किया। संस्थान अध्यक्ष गिरीराज जोशी ने बताया कि लगातार 10 दिन तक भव्य रामलीला का मंचन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का राज्याभिषेक रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने किया।संस्थान के सचिव अभिराम दत्त गौड़ ने बताया कि भगवान राम का राज्याभिषेक के साथ-साथ पूरा राम दरबार सजाया गया। राम दरबार में राम गिरीराज जोशी ललन सीता धीरज आचार्य लक्ष्मण साहिल रंगा भरत गोपाल भादाणी शत्रुघ्न प्रशांत अचार्य हनुमान मक्खन जोशी बने। संस्थान के कोषाध्यक्ष कैलाश भादाणी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी कलाकारों के साथ-साथ सहयोग कार्यकर्ताओं महिलाओं द्वारा गरबा में विजेताओं को पुरस्कार सावित्री देवी जोशी, संध्या मिश्रा, रेखा गौड़, कांता व्यास एकता ने प्रदान किए।
हुआ सम्मान
इस दौरान लगातार रामलीला की खबरों के प्रमुखता से प्रकाशन पर सच्ची बात न्यूज़ पोर्टल का सम्मान किया गया। सच्ची बात न्यूज संवाददाता महेश भादाणी ने ये सम्मान प्राप्त किया। वहीं निगम सर्किल ऑफिसर रवि चंदेलिया को भी बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित किया गया।