बीकानेर। अधिवक्ता पंडित लक्ष्मी नारायण पुरोहित की 21वीं पुण्यतिथि पर रविवार को हरि हैरिटेज में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन नारायण पुरोहित परिवार द्वारा किया गया. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर मे शहर के करीब एक दर्जन चिकिसकों ने अपनी सेवाएँ दी. साथ ही मरीजों को निशुल्क खून की जांच एवं शुगर की जांच की सेवा भी उपलब्ध करवाई गयी. शिविर संयोजक सत्तानंद नारायण पुरोहित एवं डॉ. राजीव नारायण पुरोहित ने बताया की इस शिविर मे 655 मरीजों का पंजीकरण हुआ जो आयोजन की सफलता और लोगों की जागरूकता को दर्शाता है. शिविर मे डॉ.श्रीधर नारायण (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ.राजीव नारायण, डॉ.कंचन पुरोहित, डॉ प्रियाश्री जोशी, डॉ.विजय प्रताप (दन्त विशेषज्ञ), डॉ.राहुल हर्ष (फिजिशियन), डॉ.सौरभ पुरोहित (शिशु विशेषज्ञ), डॉ.प्रिया व्यास (नेत्र विशेषज्ञ) , डॉ.अभिषेक व्यास (ENT विशेषज्ञ), डॉ.मारुती नंदन स्वामी (फ़िज़ियोथेरेपिस्ट) के अतिरिक्त डॉ.बी.लाल (होमियोपैथ) एवं डॉ.सुधांशु व्यास (आयुर्वेदाचार्य) ने अपनी सेवाएँ दी.
शिविर में पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने कहा की शहर के नामचीन चिकित्सकों की सेवाएँ एक ही छत के नीचे मिलना आमजन के लिए बेहद सुविधाजनक होता है. ऐसे शिविरों से लोगों में स्वस्थ्य के प्रति जागरूकता बढती है और यही कारण है की इतनी ज्यादा संख्या मे मरीज परामर्श लेने पहुंचे.
परामर्श के लिए शिविर में पहुंची इंद्रा व्यास ने बताया की ऐसे शिविरों में मरीज डॉक्टर के सामने खुलकर अपनी समस्या रख पाते है, डॉक्टर पर्याप्त समय देते है और उनके परामर्श से संतुष्टि मिलती है। शिविर मे गुना मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार नारायण जेठमल आचार्य ने भी शिरकत कर नारायण पुरोहित परिवार के जनहित के इस प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की।
डॉ.राजीव नारायण पुरोहित ने बताया की अगले वर्ष आयोजित होने वाले इसी प्रकार के शिविर में निशुल्क दवा उपलब्ध करवाने की भी योजना है।




























