बीकानेर। बीकानेर के ज्योतिर्विद डॉ आलोक व्यास बता रहे शनिवार का दैनिक राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
दैनिक पंचांग (27.01.2024) शनिवार
माघ कृष्णपक्ष तिथि- द्वितीया
विक्रम संवत 2080
सूर्य उदय: प्रातः 7:26 पर
सूर्य अस्त: सांय 6:12 पर
नक्षत्र-अश्लेषा दोपहर 1:01 तक तत्पश्चात पुष्य
योग- आयुष्मान सुबह 08:09 तक तत्पश्चात सौभाग्य
करण: तैतिल दोपहर 2:25 तक तत्पश्चात गर
सूर्य राशि: मकर
चंद्र राशि : कर्क दोपहर 1:01 तक तत्पश्चात सिंह
राहुकाल: सुबह 10:08 से दोपहर 11:29 तक।
दैनिक राशिफल
मेष : रचनात्मक कार्य में रुझान। संतान संबंधी कार्यों में समय हो सकता है। प्रेम प्रसंग के अवसर बनेंगे।
वृषभ: गृहस्थान पर नवाचार संभव है किसी कारणवश मन में बेचैनी रह सकती है। माता संबंधी चिंता या पीड़ा हो सकती है।
मिथुन: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा संभव है। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्त का सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य का नेतृत्व कर सकते हैं।
कर्क: पारिवारिक समारोह या कार्यक्रम में समय व्यक्ति हो सकता है। दंत अथवा नेत्र रोग से परेशानी संभव है। सुरुचि भोजन के अवसर बने।
सिंह: आत्माछवि को लेकर असंतुष्टि संभव है। एकांतवास में समय व्यतीत हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में अनुकूलता रहेगी।
कन्या: आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है। खर्चे में बढ़ोतरी संभव है। किसी कारणवश अस्पताल जाना पड़ सकता है।
तुला: आय में वृद्धि हेतु प्रयासों के अधिकता रह सकती है। संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय हो सकता है। पिता संबंधी चिंता संभव है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा।
धनु: धार्मिक क्रियाकलाप अथवा धार्मिक अनुष्ठान में समय व्यतीत हो सकता है। उच्च अध्ययन के अवसर बनेंगे। गुरुजनों के आशीर्वाद से दिन अनुकूल व्यतीत होगा।
मकर: किसी कारणवश मन में आशंका हो सकती है। भूमिगत वस्तुओं की ओर रुचि में बढ़ोतरी होगी। तंत्र-मंत्र यंत्र की ओर झुकाव संभव है।
कुंभ: जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक साझेदारी के अवसर बनेंगे। विवाह अथवा सगाई से संबंधित कार्य संभव है।
मीन: दैनिक कार्य में किसी कारणवश अड़चन सकती है। अनावश्यक तर्क वितर्क से बचे। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

























