बीकानेर। कांग्रेस अभाव अभियोग विभाग ने बुधवार को पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बीसी घीया का स्वागत किया। इस अवसर पर विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक प्रदेश महासचिव गौरी शंकर गहलोत ,कांग्रेस नेता नंदकुमार गहलोत, घनश्याम सोलंकी, गोपाल सिंह ,राजीव गांधी विचार मंच के जिला अध्यक्ष रुपाराम चौधरी , कांग्रेस सेवादल के नृसिंह महाराज ने कहा कि डॉ बीसी घीया के कार्यकाल में बीकानेर और पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने कहा कि डॉ घीया के दीर्घकालीन अनुभव से चिकित्सा क्षेत्र में पूरा बीकानेर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। सेवा भावना के साथ व समाज हित में व्यापक सुचारू रूप से सभी अस्पतालों में उत्कृष्ट निर्णय के साथ सतत प्रयास से प्रत्येक मरीज को लाभान्वित हो सकेगा।




























