बीकानेर। शारदीय नवरात्र के मौके पर नवाह्न पारायण पाठ आयोजन किया जाएगा। बीकानेर के पारीक चौक स्थित सत्यनारायण जी की मंदिर में लगातार 21 में साल नवाह्न पारायण पाठ आयोजित किया जा रहा है। हर साल की भांति इस साल भी प्रतिपदा से नवमी तक हर रोज शाम को सात बजे से 11.30 बजे तक संगीतमय पाठ होंगे। आयोजन की व्यवस्था से जुड़े इन्द्रचंद तिवाड़ी और सुनील जोशी ने बताया कि शहर के सभी मानस पाठ प्रेमी 10 दिनों तक इस आयोजन में शिरकत करेंगे। लगातार 21 साल से मानस प्रेमी सत्यप्रकाश पारीक, राजेश पारीक, अशोक सुथार, राजू सुथार, अनिल जोशी, मनोज मास्टर राजकुमार पुरोहित, राजकुमार व्यास मंडली में शामिल है।

























