जयपुर। भाजपा विधायक के नेता चुने गए भजनलाल शर्मा गुरुवार को अपने जन्मदिन के दिन प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। 15 दिसंबर को अलबर्ट हॉल रामनिवास बाग में होगा शपथ ग्रहण समारोह होगा। शर्मा सुबह 11:15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित मुख्यमंत्री शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

























