बीकानेर।पुष्टिकर ब्राह्मण समाज की वैवाहिक परंपराओं, सामाजिक संरचना एवं वंशानुक्रम को संरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रकाशित “पुष्टिकर ब्राह्मण विवाह पंजिका” पुस्तक का लोकार्पण समारोह बीकानेर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा), मक्खन लाल व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गिरिजाशंकर ओझा, बद्रीप्रसाद ओझा, देवीप्रसाद ओझा, प्रहलाद ओझा (भैरुं रमक-झमक), नवरत्न व्यास, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, वीरेन्द्र कुमार ओझा, कानुलाल व्यास, विजय कुमार ओझा, विनोद कुमार ओझा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में विद्वान पंडितों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें पंडित आशीष भादाणी, पंडित कृष्णकांत ओझा, पंडित सुरेन्द्र ओझा, पंडित मोहन ओझा, पंडित योगेश ओझा (शास्त्री), पंडित अर्जुन छंगाणी, पंडित राघवेन्द्र ओझा, पंडित कमल ओझा, पंडित विमल ओझा, पंडित गणेश छंगाणी, पंडित अर्जुन ओझा, पंडित राकेश देराश्री, पंडित यज्ञेश ओझा उपस्थित रहे।
साथ ही राजकुमार जोशी राजेश जोशी हेमंत रंगा पंडित विद्यासागर ओझा किशन देराश्री, पवन भादाणी एवं दीपक भादाणी भी समारोह में मौजूद रहे।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह विवाह पंजिका पुस्तक पुष्टिकर ब्राह्मण समाज की पारंपरिक विवाह व्यवस्था को दस्तावेज़ी स्वरूप देने का एक सराहनीय प्रयास है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपने सामाजिक इतिहास, परंपराओं एवं वंश परंपरा को समझने और संरक्षित करने में सहायता मिलेगी।पुस्तक निर्माण में राजुदेवी देराश्री, गंगा देवी ओझा, कृष्णा ओझा एवं पूजा ओझा का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन राजा सांखी ने किया।
पुस्तक के संपादक ज्योतिषाचार्य पंडित श्री अशोक कुमार ओझा।प्रकाशकपंडित अमित सागर ओझा (विराट)पंडित योगेश ओझा (शास्त्री)
समारोह के अंत में गोपालदास ओझा द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा पुस्तक के माध्यम से समाज की एकता एवं सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।



























