महूआ। बिहार विधानसभा चुनावों में जोर दिखा रही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को महुआ विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे। इस दौरान पार्टी महूआ सीट के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल,बीकानेर जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी समेत उनकी टीम ने चिराग पासवान के साथ पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में सघन जन संपर्क किया। वहीं जनसभा के बाद रमजान मुगल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को महूआ और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट में पार्टी प्रत्याशियों की चुनावी स्थिति का ब्यौरा दिया। मुगल ने चिराग पासवान को बताया कि दोनों ही सीटों लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज कराएंगे। जानकारी में रहे कि राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल को पार्टी ने महूआ और सिमरी बख्तियारपुर के चुनावी प्रभारी का जिम्मा सौंप रखा है।




























