बीकानेर।आज जवाहर पार्क श्री राम मंदिर में श्री राम जानकी विवाह महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर सरजू दास महाराज के कर कमलो द्वारा हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन पंडित राजेंद्र किराडू द्वारा संपन्न हुआ गणेश पूजन मैं सैकड़ो महिलाओं ने बाटबड़ी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया पूजन में यजमान के रूप में राजेंद्र खत्री सपत्निक भंवर ओझा सपत्निक नरेश पुरोहित सपत्निक राजकुमार व्यास सपत्निक अजय कुमार मारू सपत्निक शिवजी सेवग सपत्निक गणेश पवार सपत्निक करवाया गया सभी महिलाओं ने मंगल गीत गए श्रुति बागड़ी आशा देवी नीलम चंद्रकला प्रेमलता सरिता ज्योति कंचन देवी ने इस उत्सव पर मंगल गीतों की प्रस्तुति दी इस दिव्य कार्यक्रम का समापन सरजू दास जी के प्रवचन एवं 501 कलेवा वितरण और 51 किलो गुड़ शगुन के रूप में बांटा गया। सरजू दास महाराज ने सभी सनातनियों से इस दिव्य महोत्सव में दिनांक 23 24 एवं 25 नवंबर को आने के लिए निमंत्रण दिया। श्रुति बागड़ी द्वारा इस दिव्य आयोजन में मेरे रघुवर की बारात कैसेट को लांच किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम को दिव्य रूप देने के लिए भंवर पुरोहित महेंद्र चूरा श्रीकांत व्यास बाबूलाल सेवग महावीर शर्मा की टीम द्वारा किया गया




























