बीकानेर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक सोमवार को दिल्ली के होटल सांगरी लॉ इॅरोज में आयोजित होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय केबिनेट मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली मिटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल भी शामिल होगें । मुगल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मिटिंग पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। मिटिंग में आगामी माह राजस्थान में होने वाले निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया जायेगा। मुगल ने बताया कि प्रदेश के निकाय और पंचायती राज चुनावों में पार्टी का क्या रुख रहेगा, इसका अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ही करेंगे। मुगल ने बताया कि मिटिंग में पार्टी के राजस्थान में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।



























