बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के नेतृत्व में नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक उत्साह और सक्रियता के साथ आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, औद्योगिक हितों की रक्षा करने और शहर के समग्र विकास में उद्योग संघ की भूमिका को और प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अध्यक्ष पचीसिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योगपतियों द्वारा भारी मतों से मिली जीत संगठन की कार्यशैली, पारदर्शिता और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह केवल जीत नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का हर पदाधिकारी उद्योग जगत से जुड़े प्रत्येक सदस्य की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि बीकानेर के औद्योगिक विकास को नई गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा व्यापारिक माहौल को बेहतर बन



























