बीकानेर। किशनी देवी पूनमचन्द मेमोरियल ट्रस्ट बीकानेर तथा बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 28 जून 2026 को डॉ. जयकिशन सुथार निवास शिव धर्म कांटा के पीछे, नई सब्जी मंडी के पास, पूगल रोड, बीकानेर में एक विशाल नि:शुल्क हार्ट एवं सुपर स्पेशलिटी परामर्श, सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 450 से अधिक मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त किया तथा आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवदयाल सुथार ने बताया कि शिविर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सीबीसी, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, रक्तचाप परीक्षण, बीएमआई मूल्यांकन, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श व आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपाल सुथार, राज्य मंत्री, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्याम सुंदर लदरेचा (डबल एडीजी, राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर), विजय कोचर एवं वंदे मातरम् टीम, भंवरलाल जांगिड़ (प्रदेश महामंत्री, ओबीसी मोर्चा, राजस्थान), टेकचंद बरडिया, घीसू सिंह राजपुरोहित (विभाग संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बीकानेर विभाग), श्रवण जाट चाडी, लक्ष्मीनारायण व्यास (नगर संघ चालक एवं विद्यार्थी कार्य प्रमुख), महावीर प्रसाद (प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, बीकानेर), विजय आचार्य (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा) तथा दीपक पारीक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. तनवीर मालावत उपस्थित रहे। सचिन सुथार ने बताया कि शिविर में हृदय एवं हार्ट सर्जरी- डॉ. जयकिशन सुथार, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुरेंद्र पुनिया, ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ सुथार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अनिल खत्री, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी पुरोहित, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. कुशल तंवर, फिजिशियन डॉ. लक्ष्मी स्वामी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशीला चौधरी, दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार कल्ला, दर्द एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. गिरीश तंवर, न्यूट्रिशन एवं डाइट विशेषज्ञ डॉ. निधि गौड़, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सागर पंचारिया, डॉ. रोहित पांडे अपनी सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर एएसजी आई हॉस्पिटल, बीकानेर, विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति, बीकानेर विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान, विश्वकर्मा सूत्रधार संपत्ति ट्रस्ट, सुथार समाज अन्न क्षेत्र समिति, श्रीकोलायत, विश्वकर्मा सुथार एकता फोर्स का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।



























