बीकानेर। बीकानेर की माटी की महक और होली के हुड़दंग को एक नए कलेवर में पिरोते हुए स्वर संगम म्यूजिक एंड फिल्म्स ने अपना बहुप्रतीक्षित गाना ओ गेवरिया रिलीज कर दिया है। मंगलवार को शिवशक्ति साधना पीठ में आयोजित कार्यक्रम में यूट्यूब चैनल “मजो मारवाड़ रो” पर यह गाना रिलीज किया गया। गाना रिलीज होते ही होली के रसियो की जुबान पर चढ़ने लगा है।
सिंगर सूर्या और मास्टर नानू ने इस गीत को अपनी सुरीली आवाज में गाया है। वहीं गाने के लिरिक्स भी सूर्या ने लिखें हैं। गाने का फिल्मांकन और संपादन यतिंद्र-शिखा और उनकी टीम ने किया है, जिन्होंने विजुअल्स में बीकानेर की जीवंतता को बखूबी उतारा है। निर्माता संदीप किराडू के विजन ने इस प्रोजेक्ट को भव्य बनाया है। वहीं प्रदीप किराडू ने पूरी टीम को इस गाने की सफलता की शुभकामनाएं दी है



























