बीकानेर । समाज सेवा, युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास के लिए निरंतर कार्यरत रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीकानेर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। क्लब ने एडवोकेट प्रखर मित्तल को अध्यक्ष तथा रजनीश पारीक को सचिव नियुक्त किया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर मित्तल ने कहा कि क्लब सेवा, नेतृत्व और मित्रता के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा।
वहीं रजनीश पारीक ने सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
क्लब के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीकानेर समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।



























