बीकानेर। बीकानेर के नत्थूसर बास क्षेत्र में आज JMB JYM जंक्शन का शुभारंभ हुआ । उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिव सत्यनाथ जी महाराज, डॉक्टर कन्हैयालाल कच्छवा,गणेश दास जी सेवग,बजरंग लाल सेवग, तथा पार्षद प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे !
कार्यक्रम के दौरान संचालक हेमंत सेवग एवं शुभम शर्मा ने सभी आए हुए अतिथियों का सोल साफ (साफा) और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिवसत्य नाथ जी महाराज ने युवाओं को सनातन धर्म योग के साथ स्वस्थ रहने की ओर अग्रणी रहने के लिए प्रोत्साहित किया
साथ ही नशा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कन्हैयालाल कच्छवा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा नाश का द्वार है इसलिए अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली में स्वास्थ्य को तंदरुस्त रखने के लिए जिम की महती भूमिका है जो कि एक सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करती हैं!
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुए! आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।



























