बीकानेर। तीर्थराज पुष्कर स्थित पारीक आश्रम में आयोजित विप्र फाउंडेशन के 18वें राष्ट्रीय परिषद अधिवेशन में संगठनात्मक विस्तार के तहत धनसुख सारस्वत को पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए दूसरी बार बीकानेर ज़ोन-1 बी का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सारस्वत 2024–2026 की कार्यकारिणी में ज़ोन-1 बी के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके पुनः मनोनयन को संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रिय कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है।
धनसुख सारस्वत के पुनः प्रदेशाध्यक्ष बनने पर विप्र फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।
सारस्वत ने इस दायित्व के लिए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।




























