बीकानेर। निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित “चौथे बीकानेर गौरव अवार्ड के पोस्टर का विमोजन पूर्व की विधायक सिद्धि बाईसा, बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा और संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने किया।बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने प्रवासी बीकानेर को समर्पित इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा की प्रवासी बीकानेर के लिए आयोजित यह समारोह अद्भुत है, इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। यह पहल बीकानेर के नाम को दूर-दराज तक गौरवान्वित करेगी। उन्होंने कहा की इसके लिए निर्विकल्प फाउंडेशन साधुवाद की पात्र है।
आईजी हेमंत शर्मा ने कहा कि बीकानेर की संस्कृति, ज्ञान परंपरा और सेवा भावना विश्वभर में पहचानी जाती है। ऐसे सम्मान समारोह समाज की नई पीढ़ी में गर्व और प्रेरणा का संचार करते हैं।
संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा की बीकानेर की प्रतिभाएं देश-विदेश में अपनी पहचान बना रही हैं, यह अवार्ड उनके मनोबल को और सशक्त करेगा।
निर्विकल्प फाउंडेशन के निदेशक डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया की इस अवसर पर निर्विकल्प के बोर्ड सदस्य विनोद बाफना, अनुज मित्तल, हेमंत शेखानी जैन, अनूप रंगा उपस्थित रहे।




























