बीकानेर। बड़ा बाजार स्थित करीब 350 वर्ष प्राचीन श्री बाबा रामदेव जी मंदिर में रविवार, 16 अगस्त को 8वें विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
भंडारे का आयोजन शाम 6 बजे से शुरू होगा, जो अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान बाबा रामदेव जी की पूजा-अर्चना एवं दर्शन के साथ श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों ने बताया कि बाबा रामदेव जी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और प्रतिवर्ष भंडारे में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। इस बार भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आयोजक मंडल ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार मंदिर पहुंचकर बाबा रामदेव जी के दर्शन करने तथा भंडारे की प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



























