बीकानेर। धरणीधर खेल मैदान पर डेजर्ट शाइन क्रिकेट एकेडमी बीकानेर और श्री प्रयास क्रिकेट एकेडमी रायपुर के बीच चल रहीं तीन मैचों की सीरीज के तहत आज खेले गए मैच में DSCA ने Sri प्रयास क्रिकेट एकेडमी रायपुर को 73 रनो से हरा सीरीज पर कब्जा कर लिया।
आयोजक महेंद्र पुरोहित ने बताया कि आज बल्लेबाजी करते हुए DSCA बीकानेर ने राघव चुरा के 68 और कृतिका राजपुरोहित के 29 रनो की बदौलत 239 रन बनाए । इसके अलावा आयुष्मान ने 18 गणेश और आदित्य रंगा ने ने 17 17 रनो का योगदान दिया। SPCA की और से दिनेश ने 3 विकेट लिए। SPCA रायपुर की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। SPCA रायपुर की ओर से देशांत ने 43 और आशीष यादव ने 34 रनो का योगदान दिया। DSCA बीकानेर की ओर से राघव चुरा और गणेश बनिया ने 3 3 विकेट लिए। राघव चुरा को पूर्व क्रिकेटर किशोर पुरोहित ने मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
गिरिराज पुरोहित ने बताता कि सीरीज का अंतिम मैच कल खेला जाएगा।




























