बीकानेर। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब लोग ज्वेलरी के नए विकल्प तलाशने लगे हैं। PM मोदी की ‘एक साल तक सोना नहीं खरीदने’ की सलाह के बाद टाइटेनियम ज्वेलरी तेजी से चर्चा में आ गई है। हल्के वजन, मजबूत धातु और आकर्षक डिजाइन के कारण युवाओं के साथ-साथ मध्यम वर्ग भी इसकी ओर आकर्षित हो रहा है।
ज्वेलरी कारोबारियों के अनुसार टाइटेनियम से बनी अंगूठियां, चेन, ब्रेसलेट और कपल रिंग्स की मांग पिछले कुछ समय में बढ़ी है। सोने की तुलना में यह काफी सस्ती होने के साथ टिकाऊ भी मानी जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई बड़े ब्रांड पहले से ही गोल्ड और टाइटेनियम के मिश्रण से नए डिजाइन पेश कर रहे हैं।
बीकानेर के कारोबारी मुदित खजांची का कहना है कि आने वाले समय में टाइटेनियम ज्वेलरी फैशन और बजट दोनों के लिहाज से बड़ा विकल्प बन सकती है। खासतौर पर युवा वर्ग इसे मॉडर्न और स्टाइलिश ज्वेलरी के रूप में पसंद कर रहा है।
देखें वीडियो



























