बीकानेर। चुनाव प्रक्रिया को लेकर अधिवेशन में हंगामा, विरोध के बीच संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला बीकानेर का 65वां वार्षिक महासमिति अधिवेशन रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में आयोजित हुआ। अधिवेशन में जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की विभिन्न शैक्षणिक एवं कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगों पर चर्चा की गई, वहीं जिला चुनाव प्रक्रिया को लेकर हंगामे की स्थिति भी बनी रही।
अधिवेशन के प्रथम सत्र में प्रदेश मंत्री संजय पुरोहित, प्रदेश उपसभाध्यक्ष रेवन्तराम गोदारा तथा कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति, नई शिक्षा नीति, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को अलग रखने तथा शिक्षा व्यवस्था के उन्नयन जैसे मुद्दों पर विचार रखे। इस दौरान जिला मंत्री अरुण गोदारा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
द्वितीय सत्र में प्रदेश कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी विनोद पूनिया, नंदकिशोर जाखड़, भागीरथ मील और देवेंद्र सारण की देखरेख में जिला कार्यकारिणी चुनाव करवाए गए। चुनाव में सुरेंद्र सिंह भाटी को जिलाध्यक्ष, अरुण गोदारा को जिला मंत्री तथा जयपाल कूकना को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
बॉक्स खबर
चुनाव प्रक्रिया पर उठा विवाद, संगठन में दिखी फूट
अधिवेशन के दौरान जिला चुनाव प्रक्रिया को लेकर कुछ शिक्षक नेताओं ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। विरोध कर रहे नेताओं का आरोप था कि संगठन के पांच ब्लॉकों में चुनाव करवाए बिना ही प्रदेश प्रतिनिधियों को बुलाकर जिला चुनाव करवाए गए, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है।
कर्मचारी नेता शिवशंकर गोदारा, आदूराम मेघवाल और भंवर पोटलिया सहित अन्य शिक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे संगठन की परंपराओं के खिलाफ बताया। विरोध के चलते कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया, हालांकि बाद में चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई गई।
अधिवेशन में खुमाणाराम सारण, पूनमचंद शर्मा, हुकमाराम झोरड़, मनीष ठाकुर, देवेंद्र जाखड़, गिरिराज पुरोहित, कमल भोजक, रविन्द्र विश्नोई, श्याम देवड़ा, रतीराम सारण, जितेंद्र गोदारा, बीरबल रैगर, महेंद्र पंवार, ताराप्रकाश मोयल, विशाल पंवार, सज्जाद अली, ओम भादू, सावित्री डोगीवाल, कविता गोदारा, संतोष देवी सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे




























