बीकानेर। सिंथेसिस के अकादमिक निदेशक डा श्वेत गोस्वामी ने बताया कि 27 जून को कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आल राजस्थान के लिए जैट की परीक्षा आयोजित की गई। कल घोषित परिणाम में संस्थान की कुमकुम राजपुरोहित ने संपूर्ण राजस्थान में आठवां स्थान हासिल करके बीकानेर का नाम रोशन किया है। इनके पिता सुमेर सिंह राजपुरोहित व्यवसायी व माता कौशल्या राजपुरोहित गृहणी है। कुमकुम का चयन नीट परीक्षा में भी 591 अंक के साथ हो चुका है। इसी प्रकार गणेश पुरोहित ने ऑल राजस्थान में 159 वी रैंक प्राप्त कि है।
संस्थान से कुल 25 विद्यार्थियों को इस परीक्षा में चयन हुआ है। इस परीक्षा के माध्यम से एग्रीकल्चर, होर्टीकल्चर, फारेस्ट्री आदि कालेजों में एडमिशन होंगे।



























