बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, राजस्थान की बीकानेर संभाग स्तरीय बैठक आज भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. राजा साध वैष्णव वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा का एक महत्वपूर्ण मंच है, जो चिकित्सकों की विशेषज्ञता और संगठन की शक्ति को जोड़कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों से चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में डॉ. सिद्धार्थ असवाल, प्रदेश सह-संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा राजस्थान ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ केवल चिकित्सकों का संगठनात्मक मंच नहीं, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने चिकित्सा प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने तथा स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जनसेवा करने पर विशेष जोर दिया।
डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने चिकित्सा क्षेत्र में केंद्र एवं राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला।
श्रीमती सुमन चाजेड़ ने चिकित्सा प्रकोष्ठ में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं संगठनात्मक विस्तार के महत्व पर अपने विचार रखे।
बैठक में भाजपा महामंत्री श्याम सिंह हड़ला अनिल शुक्ला, डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. पारुल यादव, डॉ. हरमीत सिंह, डॉ. अनंत शर्मा, डॉ. आदित्य चावला एवं डॉ. सुरेश बड़िहार सहित अनेक चिकित्सक एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बीकानेर के साथ-साथ श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ से भी बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सभी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ को संभाग स्तर पर अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने तथा आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ चिकित्सकों की विशेषज्ञता और संगठन की शक्ति को एक साथ जोड़कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।
बैठक का समापन संगठनात्मक एकता, चिकित्सा जगत की समस्याओं के समाधान तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।




























