बीकानेर। उल्लास के पर्व दीपावली पर सबके घरों में खुशियां छाए। इसी उद्देश्य से यूआईटी के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा शुक्रवार को बच्चों को पटाखे व मिठाइयों का वितरण किया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि कच्ची बस्ती में करीब 250 बच्चों तक दीपावली की मिठाइयां, दीपक व पटाखे वितरित कर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया है। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि ग्रीन पटाखे यानि सामान्य फुलझड़ी, जमीन चकरी आदि कम आवाज एवं कम प्रदूषण वाले वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही बच्चों को सावधानीपूर्वक आतिशबाजी करने की सीख भी दी गई। वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी चंद्रेश हर्ष, हनुमानमल रांका, उपमहापौर पंकज गहलोत, युधिष्ठर सिंह भाटी, शंकर सिंह राजपुरोहित, पवन महनोत, घनश्याम जाजड़ा, अमर खंडेलवाल, शंभु गहलोत, लक्की पंवार, शक्तिसिंह शेरुणा, आदर्श शर्मा, अनिल चांडक, राजेन्द्र चौहान, दाऊलाल छंगाणी, धनराज जाखड़, महेन्द्र सिंह, गौरीशंकर देवड़ा, राजेन्द्र व्यास, धीरज रांका, नरेन्द्र चंचल आदि उपस्थित रहे।



























