बीकानेर। श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति, बीकानेर का चौदहवां आदर्श सामूहिक विवाह एवं तुलसी विवाह समारोह कार्तिक सुदी देव उठनी ग्यारस शुक्रवार २० नवंबर को धरणीधर महादेव मंदिर खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन की जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन रखा गया। वार्ता में विवाह समिति के अध्यक्ष नवरतन धामू, मंत्री श्याम सुंदर बरड़वा, कोषाध्यक्ष छगनलाल छडिय़ा सहित संस्थापक सदस्य कन्हैयालाल बरड़वा एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी।
अध्यक्ष नवरतन धामू ने बताया कि यह समिति की ओर से चौदहवां आदर्श सामूहिक विवाह सकल समाज बंधुओ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इस बार ग्यारह जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगें। साथ ही करीब छह हजार समाज बंधु कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इनमें बीकानेर सहित आसपास की तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज के समाज बंधु शामिल होंगे। समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर है। साथ ही बताया कि इस वर्ष के समारोह के मुख्य अतिथि एवं महाप्रसाद दाता सीलवा नोखा निवासी ब्रह्मलीन गौसेवी संत श्री पदमाराम जी कुलरिया के पुत्र भामाशाह कानाराम जी, शंकर जी एवं धर्मचन्द जी कुलरिया होंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि हनुमान जी लेखराव एवं विशिष्ट अतिथि श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार होंगे।
मंत्री श्याम सुंदर बरड़वा ने बताया कि समारोह में संस्था के संरक्षक उद्योगपति एवं भामाशाह भंवर जी, नरसी जी, पूनम जी कुलरिया (सिलवा), भामाशाह संस्था संरक्षक जगदीश प्रसाद जी धामू (जयपुर), भामाशाह संस्था संरक्षक किशोरलाल, बाबूलाल बुढड़़ (चरकड़ा)का भी सानिध्य रहेगा।
बरड़वा ने बताया कि आयोजन को लेकर समाज बंधुओ और समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। समिति ने वैवाहिक कार्यक्रम में किसी भी समाज बंधु को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसलिए प्रत्येक व्यवस्था को लेकर करीब दो सौ कार्यकर्ताओं की अलग-अलग समिति का गठन किया गया है। इनमें स्वागत समिति, टेंट एवं पंडाल व्यवस्था समिति,भोजन निर्माण समिति,भोजन व्यवस्था समिति, वधू निवास समिति, विवाह संस्कार समिति, सहयोग प्राप्ति समिति,उपहार समिति, पार्किंग व्यवस्था समिति, मंच एवं अतिथि सत्कार व्यवस्था, बैज वितरण एवं पर्दा व्यवस्था, वर-वधू आगमन सूचना समिति सहित अन्य सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता कमान संभालेंगे।
समिति के कोषाध्यक्ष छगनलाल छडिय़ा ने वैवाहिक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवंबर 2026, गुरुवार की शाम 6.15 बजे से सुंदरकांड पाठ आयोजन स्थल पर किया जाएगा। वहीं 20 नवंबर शुक्रवार सुबह १०.१५ बजे गणेश पूजन, ११.१५ बजे भूमि पूजन,शाम ५.१५ बजे बारात स्वागत और शाम ६.१५ बजे से महाप्रसाद का कार्यक्रम शुरु हो जाएगा। वहीं रात्रि में शुभ मुहूर्त अनुसार पाणिग्रहण संस्कार का कार्यक्रम आयोजित होगा और 21 नवंबर शनिवार सुबह शुभ वेला में विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।
वार्ता में मोजूद रहे पदाधिकारी और कार्यकारिणी में शामिल
अध्यक्ष नवरतन धामू ,मंत्री श्यामसुंदर बरड़वा, कोषाध्यक्ष छगनलाल छडिय़ा, संस्थापक सदस्य कन्हैयालाल बरड़वा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवप्रकाश डोयल, उपाध्यक्ष लक्ष्मणराम डाढ़ाला, वीरेन्द्र करल, संगठन मंत्री जयलाल भद्रेचा,किशनलाल डोयल, प्रचार मंत्री जगदीश चन्द्र माकड़, देवकिशन गेपाल, सहायक कोषाध्यक्ष अणताराम मोटियार, उप मंत्री विजयकुमार बरड़वा, महिला प्रतिनिधि श्रीमती शिवानी नागल
यह वर-वधु बंधेंगे परिणय सूत्र में
श्री शालिग्राम जी- श्री तुलसी जी
चि.गोविन्द बरड़वा – सौ.का.अंजली नागल,चि.मनमोहन नागल- सौ.कां. वर्षा माकड़, चि. राजेश गेपाल- सौ.का. गौरी माकड़, चि.गणेश नागल- सौ.कां. जयश्री गेपाल, चि.शुभम बरड़वा-सौ.कां. प्रियंका गेपाल,चि. हिरालाल आसदेव- सौ.कां. भारती मांडण,चि. हरिकिशन नागल- कविता चूयल,चि. गणपत राम बुढड़- जयश्री खोखा,चि. अशोक कुमार मारोटियां- माया देगेश्वर, चि.रुपाराम बेगड़-सौ.कां. लिछमा धामू,चि. पृथ्वीराज बेगड़- सौ.कां. गायत्री धामू
भामाशाह
भूरामराम, चीमाराम, दीपक, लालचन्द कुलरिया (सीलवा), रामलाल आसदेव (बम्बलू), बुलाकी राम चुयल (बीकानेर), मांगीलाल धामू (नोखा), हीरालाल कुलरिया (बीकानेर), मूलचन्द बरड़वा (खजोड़ा), मोहनलाल कुलरिया (विश्वकर्मा गेट), ईश्वर चन्द्र माकड़ (उदासर), हड़मान लेखराव (काकड़ा), जगदीश प्रसाद धामू, (गुसांइसर), भैराराम जी धामू, (गुसांइसर), ओमप्रकाश माण्डण (नोखा), मांगीलाल लेखराव (काकड़ा), अशोक नागल (गंगाशहर), श्याम जी नागल (दुलचासर), सुन्दरलाल माण्डण, कमल माकड़, भूराराम माण्डण (पांचू), लक्ष्मीनारायण गेपाल (उदयरामसर), दामोदर पुत्र राधाकिसन जोपीन (नोखा), सुरेन्द्र कुमार डोयल, बाबुलाल डोयल (झझू), नीरज दुगेशर (बेंगलोर), मालचन्द छडिय़ा (नापासर), मनोहरलाल माण्डण (अक्कासर), विद्यासागर कुलरिया, मूलचन्द आसदेव (बीकानेर) गणेशलाल गेपाल सुगनाराम कुलरिया, एम.पी. शर्मा, डॉ जितेन्द्र नागल, डॉ जयकिशन चुयल, डॉ. नवनीत माकड़, श्रीमती तुलसीदेवी मोटियार चित्रा करल (पार्षद),राधाकिशन माण्डण (अध्यक्ष सुत्रधार सम्पति ट्रस्ट, बीकानेर), परमेश्वर प्रसाद चुयल (अध्यक्ष बीकानेर विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान बीकानेर श्री विश्वकर्मा मित्रमंडल, श्री सूत्रधार, जल सेवा समिति,
स्वागत समिति
श्याम सुन्दर बरड़वा,कन्हैयालाल बरड़वा,शिवप्रकाश डोयल,जयलाल भद्रेचा, सतपाल जांगिड़
भोजन व्यवस्था समिति
बजरंग लाल कुलरिया, लक्ष्मण माकड़, (बेणीसर), शिवजी बामणिया टीम, जगदीश चन्द्र नागल,
सहयोग प्राप्त समिति
छत्रसेन मांकड़, अणताराम मोटियार, विजय बरड़वा,रामधन कुलरिया, परमेश्वर कुलरिया, बाबूलाल मोटियार
मंच पर स्वागत मे सहयोगी
राजेन्द्र कुमार कुलरिया, श्रीकिसन मांडण, किसन डोयल, सोहनलाल निषाणश्री
टेन्ट व्यवस्था
छगनलाल छडिय़ा, विरेन्द्र करल,शंकर लाल नागल, देवकिसन गेपाल, दिनेश धामू
वधू निवास समिति
श्रीमती शिवानी नागल,श्रीमती कांता बरड़वा, श्रीमती निर्मला बरड़वा, लक्ष्मण डोयल, रामदेव आसदेव
उपहार समिति
भवानीशंकर नागल, मूलचंद आसदेव,अशोक कुमार भद्रेचा, सत्यनारायण डोयल, मदनलाल माकड़, शिवशंकर जाम्भड़
बैज वितरण व परदे लगाना
लक्ष्मण डोयल, पंकज कुलरिया, गणेश बरड़वा,अशोक कुमार उत्तम
भोजन निर्माण समिति
छगनलाल छडिय़ा, देवकिसन गेपाल, मगनलाल छडिय़ा,मदन लाल नागल,लक्ष्मण माकड़ बेणीसर,
विवाह संस्कार समिति
श्रीमती शिवानी नागल,श्रीमती कांता बरड़वा,श्रीमती ज्योति मांडण,श्रीमती विमला बरड़वा,देवकिशन गेपाल
पार्किंग व्यवस्था मंदिर की तरफ
मुकेश बरड़वा,एम.डी.वी.
पुनमचंद मांडण,गंगाशहर
मैदान की तरफ
हुकमचंद माकड़, केश माकड़
वर-वधू आगमन की सूचना
रामदेव आसदेव
वधू आगमन सूचना
किशन मांडण
वर आगमन सूचना
बैज वितरण व परदे लगाना
लक्ष्मण डोयल, पंकज कुलरिया, गणेश बरड़वा, अशोक कुमार उत्तम
मंच पर स्वागत में सहयोगी
राजेन्द्र कुमार कुलरिया, श्रीकिशन मांडण, किसन डोयल, सोहनलाल निषाण
लाईट डेकोरेशन – लक्ष्मण राम डाढ़ाला टीम
टैंट व्यवस्था – भैराराम पलाला
मंच संचालक -श्रीमती मधु कुलरिया व बाबूलाल छंगाणी




























