बीकानेर। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की बीकानेर जिला इकाई ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन हर्षोल्लास से केक काटकर मनाया गया और जरूरमंदों को कंबल भेंट किए। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल और जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के मंगलमय जीवन की कामना के साथ पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक कार्यो में भागीदारी का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने कहा राष्ट्रसेवा को समर्पित केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं की उम्मीद हैं,उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी अपनी नीतियों के साथ मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी ने पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर चिराग पासवान को मजबूत करने और उनके विजन को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार ने भी पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में कुलदीप तंवर,बरकल अली,सुरेश ओझा,प्रकाश चंद्र,विकास ओझा,पूजा मेघवाल,सुनिता नायक,पार्वति देवी,विमला देवी,शहनाज बानों,रवि औझा,नाजनीज बानो और अनिल शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।



























