बीकानेर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पुस्तकालय में प्रदर्शित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व उपलब्धियों को दर्शाते फ्लैक्स तथा यहां उपलब्ध राजस्थानी पुस्तकों का शुक्रवार को नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया ।
अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि विद्यार्थियों को विकसित राजस्थान 2047, अक्षय ऊर्जा, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, धरोहर संरक्षण, सिंचाई, खाद्य सुरक्षा, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि, स्वास्थ्य, वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से प्रकाशित प्रचार-साहित्य भी दिया गया। केवलिया ने पुस्तकालय में उपलब्ध लगभग चौदह हजार पुस्तकों के संबंध में भी बताते हुए, विद्यार्थियों को राजस्थानी में बोलने-पढ़ने-लिखने के लिये प्रेरित किया। शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने कहा कि अकादमी पुस्तकालय का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। यहां उन्हें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओें की जानकारी मिली, साथ ही उनमें साहित्यिक पुस्तकें पढ़ने के प्रति भी रुचि जागृत होगी। अकादमी कार्मिक सुरेश व्यास ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण से सम्बन्धित लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, मेधावी छात्राओं को स्कूटी, साइकिल, टैबलेट वितरण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
*करुणा क्लब की ओर से पाळसिये भेंट*- नालंदा स्कूल में गठित करुणा क्लब की सदस्य छात्राओं ने अपने जेब-खर्च से अनेक पाळसिये अकादमी को भेंट किये। सचिव केवलिया ने छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को इन पाळसियों में भरे जल से बड़ी राहत मिलेगी।
इस दौरान हरिनारायण आचार्य, मुकेश तंवर, श्रीनिवास थानवी, अंजली टाक, केशव जोशी, कान सिंह, मनोज मोदी, रामगोपाल मारू, रेणु प्रजापत, प्रिया रामावत, अंकिता गाट, ललिता, वंदना पारीक, स्नेहा भारती, गौरांगी व्यास, भावना स्वामी, समृद्धि पारीक, ऋषिका हर्ष, सूर्यप्रकाश, मयंक रंगा, प्रियांश सारड़ा, बृजगोपाल जोशी, वैभव स्वामी, धनेश प्रजापत, लक्ष्य कल्ला, यमन पुरोहित, संदीप गहलोत, हिमांशु सांखला, वैभव छंगाणी, दीपक पंवार, कृष्णा हर्ष, उमाशंकर पंवार, राघव रामावत, यश छंगाणी आदि उपस्थित थे।




























