बीकानेर। 70वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बीकानेर जिले की U-17 क्रिकेट टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से सुसज्जित बीकानेर की टीम नागौर जिले के कूचेरा स्थित भव्या ब्राइट फ्यूचर स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगी।
राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए चयन समिति द्वारा बीकानेर जिले से 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है और टीम बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है।
टीम के दलाधिपति गौरव पुरोहित तथा प्रशिक्षक (कोच) शिवम आचार्य हैं। उनके मार्गदर्शन में बीकानेर की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
बीकानेर U-17 क्रिकेट टीम
रौनक चावरिया
कुश भादू
पवन कुमावत
अंश चौपड़ा
पीयूष मारु
मोहित सांखला
विक्रम खीचड़
दिव्यम पुगलिया
राहुल
रोहित सेन
वीर अनावला
सुभाष चौटिया
मो. अहमद
दिव्यांश पंचारिया
दीक्षांत चौधरी
नितिन कुमावत

टीम के रवाना होने पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।



























